{"_id":"573378164f1c1bc34891994f","slug":"one-more-accused-got-jail-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के एक और आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के एक और आरोपी को भेजा जेल
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 11 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई वर्ष पूर्व बांदा जिले में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। मामले में अभी दो आरोपी फरार है, जबकि एक को पूर्व में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि बांदा जिले के नरैनी थानाक्षेत्र से एक महिला को थानाक्षेत्र के धुंधपुर गांव का निवासी रामकिशोर निषाद भगा लाया था। उसने महिला को काना खेड़ा थाना पैलानी बांदा निवासी रामनरेश यादव को 60 हजार रुपये में बेच दिया। इस दौरान रामकिशोर ने रिश्तेदार देशराज निषाद निवासी झंझरीपुरवा जसपुरा बांदा और नंदू निषाद धुंधपुर के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पीड़िता ने 14 नवंबर 2013 को नरैनी थाने में अपहरण कर सामूहिक दुराचार करने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना थानाक्षेत्र के ग्राम धुंधपुर में घटित हुई थी। इसलिए विवेचना नरैनी से स्थानीय थाने में स्थानांतरित कर दी गई थी। थानाध्यक्ष ने पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद उसकी निशानदेही पर कानाखेड़ा निवासी रामनरेश यादव को सामूहिक दुराचार के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा है। मुख्य आरोपी रामकिशोर निषाद पहले ही जेल में बंद है। जबकि देशराज निषाद और नंदू निषाद फरार हैं।
विज्ञापन