{"_id":"5a807b704f1c1b4d588b801a","slug":"old-age-of-death-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत
अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के कांशीराम कालोनी में गुमसुम बैठी महिलाएं। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय के कांशीराम कालोनी में वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गले में फंदे के निशान मिले हैं। वृद्ध के पास रुपये गायब होने पर परिजनों ने लूटकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कांशीराम कालोनी निवासी रामकृष्ण धुरिया उर्फ मुन्ना उस्ताद (65) की शनिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रामकृष्ण के पुत्र शालू ने बताया कि वह शनिवार शाम पांच बजे महोबा काम से जा रहा था। पत्नी पूजा सब्जी लेने के लिए सुभाष बाजार गई थी। पत्नी घर लौटी तो पिता को मृत अवस्था में पाया। इसकी सूचना उसे मोबाइल फोन पर दी।
इस पर वह सुमेरपुर कस्बे में बस से उतरकर घर आया। शालू ने बताया कि वह पिता को 2700 रुपये देकर गया था। जो उनके पास नहीं थे। बताया कि पिता ने जेवरात किसी दूसरे व्यक्ति के यहां रख दिए हैं। इसकी जानकारी उनको नहीं है। बताया कि उसका पिता तीन साल से फालिस की बीमारी थी। पिता के गले में फांसी का निशान था। रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को होने पर पुलिस ने शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी प्रभारी शैल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के गले में फांसी का निशान होने पर उसकी मौत की जानकारी हो पाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।