{"_id":"576448024f1c1ba93b11baee","slug":"newly-married-woman-committed-suicide-by-hanging-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खंडेह गांव में बालिका ने फांसी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी बीते अप्रैल माह में हुई थी। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह की शादी बीते 28 अप्रैल को महोबा जनपद के खरेला थानाक्षेत्र के बराय गांव में राधा सिंह (22) के साथ हुई थी। बीती रात राधा ने घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतका के पति उपेंद्र ने पुलिस को देने के साथ मायके वालो को दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में शुक्रवार को सुबह मां के डांटने पर बालिका ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव के बीरेंद्र तिवारी की 12 वर्षीय पुत्री शालू कक्षा पांच की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह किसी बात पर उसकी मां ने डांट दिया था।
विज्ञापन
जिससे गुस्सा शालू ने मां के घर से बाहर जाते ही घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद मां व परिजन घर आए तो उसे फांसी के फंदे मे झूलते देखकर रोने लगे। जिसे सुनकर पड़ोसी भी आ गए। कोतवाली प्रभारी घनश्याम पांडेय ने बताया कि बालिका की मौत की जानकारी लेने दारोगा भानू प्रताप को भेजा है।
राठ कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ले में एक बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीवानपुरा मोहल्ला निवासी मजदूर राजू अहिरवार के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सुबह वह रोज की तरह अपनी पत्नी के साथ काम पर चला गया। घर में उसका 10 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र था। शुक्रवार दोपहर बाद पुष्पेंद्र का शव फांसी पर लटका मिला। कोतवाली इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। वैसे परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया है।