{"_id":"58cecf6b4f1c1bf4431a1c43","slug":"neighbors-threw-female-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चोर को पड़ोसियों ने दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला चोर को पड़ोसियों ने दबोचा
हमीरपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बैठी आरोपी विनीता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के छोटी जुलेहटी मोहल्ले में घर के अंदर घुसी महिला को चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी महिला के कब्जे से चाबी का गुच्छा, हथौड़ी व छेनी बरामद हुई।
छोटी जुलेहटी मोहल्ला निवासी नफीस मोहम्मद पुत्र बाबू खां की रानीगेट के पास चूड़ी की दुकान है। नफीस ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वह पत्नी के साथ दुकान पर आ गए। घर में ताला लगा हुआ था। महिला चोर ने घर के बाहर दरवाजे का ताला खोल लिया। वह घर में घुस गई। महिला कमरे का ताला चाबियों से खोल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी ने छत से महिला चोर को देख लिया।
पड़ोसी ने इसकी खबर मोहल्ले के लोगों को दी। मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास छेनी, हथौड़ी और चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ। महिला चोर पुलिस को अपना नाम, पता गलत बताती रही। पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना नाम विनीता लोधी पत्नी स्वर्गीय राजेश निवासी वीरा, थाना जरिया बताया।
विज्ञापन
कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि महिला शातिर चोर है। लोगों ने बताया कि आरोपी महिला पिछले तीन दिनों से मोहल्ले में घूम रही थी।