{"_id":"4daf0a4acd53b27510ad965dbeddf429","slug":"navratri-puja-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र की अष्टमी पर जहां देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जमकर नारियल
विज्ञापन
फोड़कर मन्नतें मानीं। वही कन्या भोज के भी जगह-जगह आयोजन हुए। इसके साथ
ही देवी मंदिरों में अचरी गायन हुआ।
चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर शुक्रवार की सुबह से मुख्यालय के हाथी दरवाजा स्थित काली माता, सैयदवाड़ा स्थित कालीमाता मंदिर, गौरादेवी, शीतला माता, चौरादेवी, देवादास मंदिर, दुर्गा मंदिर, बड़ी देवी मंदिर समेत आदि मंदिरों में सुबह से जलाभिषेक कर नारियल चढ़ाने का दौर जारी रहा।
इसके साथ ही देवी मंदिरों व घरों में कन्या भोज का भी कार्यक्रम चला। सुभाष बाजार स्थित दुर्गा पंडाल की सजावट देखने को भक्तों का तांता लगा रहा।