फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   NAFED described method of making compost

नैफेड कंपोस्ट बनाने की बताई विधि

Sat, 14 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 14 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
NAFED described method of making compost

पारा रैपुरा गांव में जिला विज्ञान क्लब ने जागरूक

विज्ञापन
कार्यक्रम आयोजित किया गया। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला अध्यक्ष हबीब खान ने कहा कि असली खाद गोबर की ही है, जिससे मिट्टी भुरभुरी होती है। उन्होंने किसानों को नैफेड कंपोस्ट बनाने की विधि बताई। कार्यक्रम में अंधविश्वास, नशाखोरी और साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला अध्यक्ष ने भूगर्भ जल खिसकने और जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गोबर की खाद का महत्व बताया। कार्बनिक खाद तैयार करने को नैफेड कंपोस्ट विधि की जानकारी दी।

परियोजना अधिकारी डॉ. आरएस सिंह सेेंगर ने पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा से चलने वाले संयंत्रों की जानकारी दी। मुनीर खान ने स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने का संदेश दिया। नशाखोरी, अंधविश्वास से लोगों को जागरूक किया। न्याय पंचायत समन्वयक अकील  मुहम्मद ने बच्चों को स्कूल प्रतिदिन आने की नसीहत दी।

अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने को कहा। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जीके द्विवेदी ने क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लखनलाल राजपूत सांस्कृतिक दल द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया।

किसानों की प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में ज्ञानेेंद्र विश्वकर्मा, मुन्नीलाल, जगदीश प्रसाद, आलोक कुमार, रामगुलाम, रामरतन, रमाशंकर बाजपेई को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed