{"_id":"5738c53c4f1c1b202bac7275","slug":"murder-in-house-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद में हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के विवाद में हत्या
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
Updated Mon, 16 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
मौदहा के सिजनौड़ा में घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सिजनौड़ा गांव में शनिवार रात मकान के विवाद में चाचा ने अपने पुत्र के साथ मिलकर धारदार हथियार से वार कर भतीजे की हत्या कर दी। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव निवासी कल्लू प्रजापति (50) पुत्र चुनूवाद का चाचा भगवानदीन पुत्र मंगीदीन से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कल्लू के भाई देवी प्रसाद ने बताया कि शनिवार रात कल्लू अपने मकान के बाहर खुले में लेटा था। उसके बगल में उसका दामाद लेटा था। रात करीब 12 बजे कल्लू गहरी नींद में था, तभी चाचा भगवानदीन ने अपने पुत्र राजेंद्र संग उस पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
गर्दन, पीठ तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दामाद ने उन्हें घटना की सूचना दी। क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां, कोतवाल घनश्याम पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। अभी हत्या का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन