फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mosques and routes decoration

मस्जिदों के साथ मार्गों में भी सजावट

Sat, 03 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 03 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mosques and routes decoration

मौसम की लगातार खराबी के चलते बारावफात की सजावट करने वालों का उत्साह डिग नहीं रहा है। मस्जिदों की सजावट के साथ मार्गों की सजावट का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

विज्ञापन


मोहल्ला सिजवहिया स्थित फै जेआम में अपनी कमेटी की घोषणा कर दी। जिसके संरक्षक पूर्व विधायक युवराज सिंह व अध्यक्ष मोहम्मद याकूब खान, उपाध्यक्ष रहीमुद्दीन, मोनू, हिसाबुद्दीन, आशिफ इकबाल, मोहम्मद आसिफ हैं।  
विज्ञापन


कमेटी के संयोजक सफकतुल्ला खां राजू ने बताया कि बारावफात के दिन मुख्य अतिथि मौलाना रहमानी मिसवाही, हाफिज जाकिर हुसैन गाेंडवी, हाफिज कारी मुख्तार गोंडवी, मोहम्मद जमील फतेहपुरी के अलावा पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल्मीकि गोस्वामी, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष संजय दीक्षित, शैलेंद्र पांडेय, अरूण शुक्ला, सलाहुद्दीन, मनोज तिवारी व राजेश निगम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में विशेष रूप से सजावट के साथ तकरीर भी होगी। इसी तरह कसबे में हुसैनगंज निजामी कमेटी, हैदरगंज, मलीकुंआ, कपसा मार्ग, जामा मस्जिद, देवी चौराहा, उपरौस आदि स्थानों पर सजावट की विभिन्न कमेटियां बनाई गई हैं। रिमझिम बारिश के बाद भी मस्जिदों के साथ गलियों व मार्गों को सजाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

राठ प्रतिनिधि के अनुसार,  राठ महोबा मार्ग पर धुपकली तालाब के पास आकर्षक सजावट युद्धस्तर पर की जा रही है। बाराबफात के दिन सजावट देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। गौरतलब है कि 4 जनवरी को ईदमिलादुन्नवी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।


इसके लिए मुसलमानों ने तैयारियां शुरू कर दी। राठ महोबा मार्ग पर धुपकली तालाब के पास जोरदार सजावट के लिए लोग दिन रात लगे हैं। राठ महोबा रोड पर जो सजावट की जा रही है वह खुद में अनूठी होगी। सड़क के दोनों ओर ऊपर गुंबद बनाये जा रहे हैं। हाजी नसीर मुहम्मद ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे मीलादुन्नवी का जुलूस निकाला जाएगा। जो कसबे में घूमकर फैज-ए-आम स्कूल पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed