{"_id":"6fb79b173247a209de27d67a7027e3bc","slug":"leila-naganathan-thrilled-audience-watching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शक नागनाथन लीला देख हुए रोमांचित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्शक नागनाथन लीला देख हुए रोमांचित
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा रैपुरा गांव में भादौं मास की छठ पर शोभायात्रा
विज्ञापन
निकाली गई। शोभायात्रा का गांव में जगह जगह स्वागत किया गया। साथ ही
झांकियाें में पुष्प वर्षा की गई। गांव भ्रमण के बाद पूर्व प्रधान के घर के
सामने स्थित तालाब में नागनाथन की लीला का आयोजन हुआ।
बीते वर्षों की भांति इस साल भी पारा-रैपुरा गांव में छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान करीब 15 मनमोहक झांकियां निकाली गई।
जिसमें मां दुर्गा, सुदामा के पैर धोते कृष्ण और रुक्मिणी, ऐरावत पर सवार इंद्र, झूला झूलते राधा कृष्ण, पर्वत लेकर जाते हनुमान, मछली की आंख पर निशाना साधते अर्जुन, नंदी पर सवार भगवान शिव और पार्वती, अपने यज्ञ का घोड़ा पकड़े लव कुश, देवकी व बासदेव क ो लेकर जाते महाराज कंस, अंधे माता पिता को तीर्थ कराते श्रवण कुमार, वीर अभिमंयु, भारत माता की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं।
सभी झांकियां गांव भ्रमण के बाद पूर्व प्रधान राकेश शर्मा के दरवाजे पर स्थित तालाब में नागनाथन की लीला संपन्न हुई। जिसमें भगवान कृष्ण ने कालिया नाग को नाथके उनका मान मर्दन किया।
इस मौके पर तालाब के किनारे हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे और यह लीला देखकर भगवान श्रीकृष्ण का जयघोष करने लगे। प्रधान हरीओम सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
मेला में आई भीड़ में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने जगह जगह स्टाल लगाकर लोगों का स्वागत किया। वहीं कुछ प्रत्याशी शोभायात्रा के साथ गांव में भ्रमण करते नजर आए।