फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Land Bill are bringing land grab

जमीन हड़पने को ला रहे लैंड बिल

Tue, 28 Apr 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 28 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Land Bill are bringing land grab

बहुजन समाज पार्टी ने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। बसपाइयों ने केंद्र सरकार को अध्यादेशों की सरकार बताई। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उत्तम प्रदेश बनाने की बात कहने वाले ने प्रदेश को क्राइम प्रदेश बना दिया है। किसान अपनी दुर्दशा पर आत्महत्याएं कर रहे है। जबकि देश और प्रदेश के मुखिया निजी कार्यक्रमों में देश विदेश में घूम रहे हैं।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया था। इसे लेकर बसपाइयों ने नगर पालिका के अंबेडकर पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर रामजी गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की जमीनों को हड़पने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल पास कराना चाहती है।
विज्ञापन


इस बिल से किसानों के हाथों से जमीन छीनकर उद्योगपतियों को देने की साजिश की जा रही है। वहीं प्रदेश सरकार के गुंडा व माफिया गरीब और मजलूमों पर जुल्म ढा रहे है। सदर विधानसभा संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 125 करोड़ जनता की सरकार कहते हैं। लेकिन यह जनता की सरकार न होकर अध्यादेशों की सरकार बनकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यादेशों के जरिए किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से नींद से जागने का आह्वान किया। कहा कि किसान बुंदेलखंड में स्वाभिमान के लिए खेती कर रहा है। वह खेतों में बीज नहीं आशा को बोता है। क्योंकि पैदावार से ही उसका पूरा घर संसार चलता है। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तम प्रदेश बनाने वाले ने इसे क्राइम प्रदेश बना डाला है।


इस दौरान चित्रकूट धाम मंडल प्रभारी श्रीकृष्ण वर्मा, एमएल प्रकाश, शाहजहां बेगम, लाला कादिर, अनिल अहिरवार पूर्व विधायक, जिगराम सिद्दीकी, हफीज सिद्दीकी, लाला कादिर सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर प्रजापति व आभार जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed