फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In procession Pushpwarsha

शोभायात्रा में झूमे भक्त, हुई पुष्पवर्षा

Sun, 21 Jun 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
In procession Pushpwarsha

भीषण उमस व गर्मी के बीच शनिवार की सुबह संग महेश्वर मंदिर परिसर से

विज्ञापन
शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्यालय के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े भी थे। साथ ही डीजे की धुन पर भक्त थिरकते चल रहे थे।

ज्ञात हो कि मुख्यालय से सटे मेरापुर भिलावंा गांव स्थित संग महेश्वर मंदिर में रविवार से रुद्र महायज्ञ की शुरुआत होगी। शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकल कर मुख्यालय के क्षीर सागर गेस्ट हाउस पहुंची। इसके बाद रमेड़ी होते हुए सुभाष बाजार, कोतवाली, कालपी चौराहा से हाथी दरवाजा होते हुए बस स्टाप चौरादेवी से संग महेश्वर मंदिर पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।

शिवभक्तों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर शर्बत आदि  का वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा में हाथी व घोड़े आकर्षण का के द्र रहे। वही डीजे की धुन में भक्त व घोड़े थिरकते चल रहे थे।

संग महेश्वर मंदिर के महंत त्रिभुवन दास ने बताया कि रविवार से रुद्र महायज्ञ की शुरुआत हो जाएगी। बताया कि बरसाना मथुरा के कलाकार प्रतिदिन रात 8 बजे से रासलीला का मंचन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed