फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Holi festival Incomplete without MO singing

फाग गायन के बिना होली त्योहार अधूरा

Wed, 04 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 04 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Holi festival Incomplete without MO singing
ईश्वरी की फाग गायन के बिना होली त्योहार अधूरा है। काम की व्यस्तता के बीच होलिका दहन के निर्धारित स्थान पर वसंत पंचमी के दिन लकड़ी रखते ही फाग गायन की धूम हर गांव गली में मचने लगती है। सांझ ढलते ही चौपालों में फगुवारे इकट्ठा हो जाते है। दिन भर की थकान के बावजूद चौपालों में ईश्वरी फ ाग की धूम शुरू हो जाती है। पेश है कुछ फाग गायकों से बातचीत पर आधारित रिपोर्ट -
विज्ञापन


आपसी वैमनस्यता हावी
होली त्योहार की शुरुआत होते ही जल्ला गांव के कालका मंदिर में फाग गायनजारी है। गांव के रामकरन मास्टर (65) ने इस बीच आज के बदले माहौल पर दु:ख जताया। कहते है पुरानी परंपरा को अभी भी जिंदा रखे हैं। लेकिन आपसी वैमनस्यता हावी होने पर अब लोग फगुवारों की टोली में कम दिखाई देते है। फिर भी ईश्वरी की फागों का लगाव अभी खींच रहा है। देवीजी के स्थान पर रामायण, महाभारत व गीता के  धार्मिक ऐतिहासिक चरित्र चित्रण पर लिखी ईश्वरी की फागों को लगाकर भाव विभोर हो जाते है। उन्होंने फाग की पंक्ति सुनाई, गाया कि बिन कामकाज महराज लाज गई मोरी, दु:ख हरो द्वारिकानाथ शरण में तोरी।
विज्ञापन


मंजीरा के साथ गाते फाग
जल्ला निवासी बासुदेव (40) मंदिर परिसर पर होली गायन के  बीच मंजीरा बजाते मिले। उन्होंने फाग में  रामायण की व्याख्या पर फाग गाकर बताया कि वन का निकल गए दोऊ भाई, वन का निकल गए दोऊ भाई। आगे आगे राम चलत है पीछे लक्ष्मण भाई, किन्हें बिना मोरी सूनी अयोध्या किन्हें बिना अंगनाई। कहते है कि गांव में पंचमी के बाद होली का तो माहौल बन जाता है परंतु नौजवानों में फाग गायकी की रुचि कम ले रहे है। जिससे परंपरागत तरीके से तो मनाई जाती है, लेकिन फाग गायकी में कमी आती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फाग गायकी से बेहद लगाव
गांव के 62 वर्षीय सिद्धा प्रजापति कहते है कि वह 20 वर्ष की उम्र से फाग गाते आ रहे है। गायकी का शौक इतना चढ़ चुका है कि कहीं भी फाग हो बिना गाये नहीं रहा जाता। कहते है हर होली त्योहार पर फगुवारे उन्हें बुलाते है। कहा कि फाग गायकी में ज्यादातर लोग रुचि रखते है। लेकिन उनका प्रयास होता है कि युवकों को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशेबाजों के शामिल होने से माहौल बदरंग हो जाता है। हारमोनियम, ढोलक में रंगों के भरी बाल्टी फेंकने से यंत्र खराब हो जाते हैं। गांव में घूमना तो बंद कर दिया है लेकिन कुछ लोग अपनी चौपालों पर आयोजन कराते है वहां होरियारों को रंग गुलाल से फगुवारों का तिलक करने के साथ गुझिया पकवान खिलाकर स्वागत करते है।


दादा से सीखा फाग का हुनर
जल्ला गांव में चल रही फाग गायन में शामिल होने आए पारा निवासी सुखदेव (50) कहते हैं कि उन्हें फाग गायन से बेहद लगाव है। उनके दादा फाग गाते थे। उन्हीं से यह हुनर उसने सीखा है। कहा कि चौपाल में फाग गाने से पहले भांग मिली ठंडाई और चूरा खिलाया जाता है। जिसकी चौपाल पर फाग का आयोजन होता है। वहां विशेष प्रकार के व्यजंन लोग खिलाते है। लेकिन इधर कहीं कहीं ही ठंडाई पिलाई जा रही है। अब तो जमाना बदला और लोग त्योहार पर शराब पीनी शुरू कर दी गई। लड़ाई झगड़ा करने की प्रवृत्ति त्योहार का मजा फीका करने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed