{"_id":"5e6939b004519b12b15360e30b542cf0","slug":"holi-festival-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गया होली का त्योहार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्षोल्लास से मनाया गया होली का त्योहार
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ पूरे धूमधाम से मनाया गया। जहां
विज्ञापन
लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया वहीं एक दूसरे को गुलाल
लगाकर होली पर्व की बधाइयां दी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की धूम रही
और जगह-जगह ईसुरी फाग सहित अन्य फागें सुनाई गईं। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के
कुंडौरा गांव में महिलाओं की होली धूमधाम से मनाई गई।
गुरुवार की रात जहां जिले के 615 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। वहीं शुक्रवार को परेवा के दिन परंपारिक रूप से बुंदेलखंड की धुलेठी व कीचड़ की होली जमकर खेली गई। इसी के बाद शाम के समय रंग गुलाल के साथ फागों का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।
लेकिन पुलिस की कड़ाई के बीच डीजे बजाने पर लगाई गई रोक का आलम यह रहा कि युवा थिरक नहीं पाए और आपसी झगड़े थमे। वहीं शनिवार को दूज के अवसर पर रंगो का त्योहार होली पूरे जोशो खरोश के साथ मनाई गई।
सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कसबा व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरूवार की रात लोगों ने होलिका दहन स्थानों पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर होली जलाई।
शुक्रवार व शनिवार दो दिन रंगों की होली खेली गई। पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पौथिया सहित उजनेड़ी, कीरतपुर, कलौलीतीर, सहजना गांवों में अबीर गुलाल के साथ गांवों में फाग निकाली गई।