{"_id":"4cf4b1ca743491c0128ce9b8d8ee4ec6","slug":"hit-the-featured-wine-traffickers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के अवैध कारोबारियों पर मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के अवैध कारोबारियों पर मारा छापा
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से अवैध शराब
विज्ञापन
के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। टीम ने दस लोगों को गिरफ्तार कर 50 लीटर
देशी शराब बरामद की। मौके पर दो भट्ठियों और बरामद लहन को नष्ट कर दिया।
भारी मात्रा में महुआ भी बरामद किया गया है।
‘अमर उजाला’ ने 10 जनवरी के अंक में ‘महुआ शराब का धंधा शहर में भी फैला’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस हरकत में आई। बुधवार को आबकारी विभाग ने कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी अभियान चलाया।
जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने बताया कि कजियाना मोहल्ला के पास चार लोगों को गिरफ्तार कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि गौरादेवी के पास जगदीश सोनकर के मकान से 15 बोरा महुआ बरामद किया।
साथ ही पांच लीटर देशी शराब बरामद की। इसके अलावा ब्रह्मा का डेरा व बच्ची का डेरा में भी छापा मारकर शराब की दो भट्ठियां और भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर 25 लीटर शराब भी बरामद की गई।
बताया कि गौरादेवी निवासी जगदीश सोनकर की परचून की दुकान से 15 क्विंटल महुआ और पांच लीटर शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। मुख्यालय में हुई से इस कार्रवाई से शराब का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा रहा।