{"_id":"f18b29cdfde139fd1c3d87c35b9c166b","slug":"highway-jammed-for-crop-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल मुआवजा के लिए हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल मुआवजा के लिए हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर।
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे को लेकर सही सर्वे न कराने से नाराज भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों के साथ हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। एडीएम के समझाने के करीब आधा घंटा बाद जाम खुला।
विज्ञापन
भाकिूय जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि बीते साल अधिक बारिश व ओलावृष्टि से सभी फसलें करीब 80 से 90 फीसदी तक क्षतिग्रस्त हुई थी। शासन से मिली राहत धनराशि 50 करोड़ में सिर्फ चना, मसूर की फसलों का ही पैसा दिया गया।
विज्ञापन
जबकि गेहूं, गन्ना, लाही, मटर और अलसी की फसल क्षतिग्रस्त हुई थी जिसका मुआवजा नही दिया गया। इस वर्ष अधिक बारिश से सभी फसलें बर्बाद हो गई है। जिस पर शासन ने सिर्फ 50 लाख रुपए की राहत धनराशि आवंटित की है। किसान नेता ने कहा कि इस धनराशि से किसानों का भला नही होने वाला है।
विज्ञापन
किसान नेता ने दोबारा सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। इन्ही मांगो को लेकर मंगलवार को नेताओं ने किसानों को लेकर हाइवे स्थित लक्ष्मीबाई तिराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ बीएन राय के समझाने के बाद भी किसान नही माने।
एडीएम राजेश कुमार प्रजापति व एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा के पहुंचने पर किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका। आधे घंटे के जाम में हाईवे में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रदर्शन के दौरान विशेखा राजपूत, प्रमोद द्विवेदी, राजू दीक्षित मौजूद रहे।