फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Grabbed her and accused Apht

अपह्त युवती व आरोपी को पकड़ा

Wed, 15 Feb 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 15 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Grabbed her and accused Apht
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कस्बे से बीते छह दिन पूर्व बहला फुसलाकर ले जाई गई युवती के मामले में पुलिस ने सफलता पा ली है। हालांकि पुलिस इस मामले को अभी गोपनीय रखे है। हमीरपुर कोतवाली पुलिस पकड़े गए आरोपी और युवती को राठ पुलिस के हवाले करने की बात कह रही है। जबकि राठ पुलिस का कहना है कि आरोपी
विज्ञापन


अभी तक उनकी गिरफ्त नहीं आया है। कस्बे के एक व्यापारी की पुत्री को बीते शुक्रवार को आरोपी उबैद भगाकर ले गया था। तब इस मामले में व्यापारियों ने जमकर बवाल किया। सड़क पर जाम लगाकर व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन का खामियाजा कोतवाल एके सिंह को उठाना पड़ा। कस्बे में इसी तरह की
विज्ञापन


दूसरी घटना को पुलिस ने अनसुना किया। व्यापारी इस बात पर खासे आक्रोशित रहे कि दूसरे समुदाय के युवक बेटियों को अपह्त कर ले जा रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम है। जाम स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले के  खुलासे को एक सप्ताह का समय मांगा। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी उबैद
विज्ञापन
विज्ञापन


और अपह्त कर ले जाई गई युवती को पकड़ लिया। पुलिस ने गुपचुप तरीके से हमीरपुर कोतवाली ले गई। वहां महिला थाने में युवती को रखा गया। जबकि आरोपी को कोतवाली में रखा गया है। इस मामले में हमीरपुर कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि गिरफ्तार किए आरोपी और युवती को राठ भेजा है। वहीं यहां के कोतवाल गुलाब त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक आरोपी उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed