फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Found dead in corridor

नाले में मिला वृद्ध का शव

Tue, 27 Feb 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 27 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Found dead in corridor
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सिसोलर गांव में सोमवार रात पारिवारिक निमंत्रण में गए वृद्ध का शव नाले में मिला है। परिजनों ने जमीन के विवाद में हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना सिसोलर कस्बा निवासी लक्ष्मी (60) सोमवार रात अपने पारिवारिक भाई रामखिलावन की पुत्री के चौथी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। निमंत्रण में लक्ष्मी अपनी पत्नी और पुत्री को भी लेकर पहुंचा था। रात में उसकी पत्नी व पुत्री कुछ देर कार्यक्रम बाद घर लौट आए, जबकि उसे जल्द वापस आने को कहा।
विज्ञापन


काफी समय बीतने के बाद जब लक्ष्मी घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन दोबार रामखिलावन के घर पहुंचे। लक्ष्मी के बारे में पूछा तो बताया कि वह काफी पहले ही घर जाने को कहकर निकल गया था। लक्ष्मी के परिजन घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में किनारे बने नाले में कुछ पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने टार्च लगाकर देखा तो लक्ष्मी पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसे बाहर निकाला और देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही सिसोलर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच गई, जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्ष्मी के पुत्र समेत परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम हाउस आए लक्ष्मी के भतीजे जगमोहन ने बताया कि उनके चाचा का चचेरे भाइयों से जमीन का विवाद है। इस मामले में सिसोलर थानाध्यक्ष अभिमन्यु यादव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लक्ष्मी की बेटी की शादी मई में होना तय है। इस घटना से परिजनों के सामने अपने बेटी के हाथ पीले करने में अंधेरा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed