फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   For compost Commotion

खाद के लिए किसानों का हंगामा

Fri, 09 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
For compost Commotion

सुमेरपुर विकासखंड के पौथिया गांव में खाद को लेकर किसानों ने समिति गोदाम

विज्ञापन
में जमकर हंगामा किया। राठ हमीरपुर मार्ग में बैंक के सामने खाद गोदाम में खाद वितरण किए जाने की सूचना पाकर क्षेत्र के किसानों का सुबह से ही गोदाम के पास जमावड़ा लग गया।

गौरतलब हो कि एक सप्ताह पूर्व दो ट्रक खाद आई थी। तब से किसानों की नजरें खाद वितरण पर टिकी थी। खाद कम और किसानों की संख्या ज्यादा देख सचिव योगेंद्र सिंह ने किसानों से पैसा जमा कराया और यह कहकर चले गए कि एक ट्रक में 350 बोरी खाद और आनी है।

खाद के आते ही किसानों को खाद वितरण की जाएगी। 4 जनवरी को दूसरी रैक आने पर गुरुवार का दिन खाद वितरण के लिए तय किया गया था। जिससे किसानों की भीड़ लग गई।

खाताधारक किसानों को खाद वितरण किए जाने को लेकर नगद लेने वाले किसानों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। जिससे खाद गोदाम के अध्यक्ष, मंत्री, सदस्य आदि पदाधिकारी एकत्र हो गए। तब सचिव योगेंद्र सिंह ने पुलिस का सहारा लेना पड़ा। तब पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण हुआ।

सोसाइटी के अंतर्गत उजनेड़ी, सहुरापुरा, सिकरी, ललपुरा, कलौलीजार, कुम्हऊपुर, पौथिया, महमूदपुर आदि गांवो के किसान खाद लेने आए थे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की खासी भीड़ लगी रही। किसान रामप्रकाश, राकेश व भरोसेलाल ने बताया कि उनका खाता नही है। इसलिए उन्हें खाद नही मिली है। वह खाली हाथ वापस घर जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed