{"_id":"581e2ca04f1c1b8c3c43657d","slug":"five-people-reported-against-illegal-mining-murng","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मौरंग खनन में पांच के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध मौरंग खनन में पांच के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की शाम लगभग खनन अधिकारी ने बांधुरखुर्द में छापा मारकर मौरंग का अवैध डंप पकड़ा है। मौके पर दो ट्रक भी पकडे़ हैं। अवैध खनन की शिकायत खनिज विभाग को ऑनलाइन भेजी गई थी।
विज्ञापन
खनिज विभाग के सर्वेयर विजय भूषण तिवारी ने बताया कि बांधुरखुर्द के ही तीन लोग वर्मा नदी मौरंग का अवैध खनन कर रहे थे। बीते 17 अक्तूबर को ऑनलाइन शिकायत हुई। गांव के ही वरूण सिंह, उसके भाई अमित सिंह पर मौरंग का अवैध खनन करवाने का आरोप था। इस पर उन्होंने थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
खनन अधिकारी ने बतलाया कि अवैध खनन में बिवांर के लोकेंद सिंह व संजय सिंह और बांधुर खुर्द के बबलू सिंह भी शामिल हैं जो की संयुक्त रूप से लंबे अरसे से यह काम कर रहे हैं। मौके पर स्टेट बैंक के पास पोल्ट्री फ ार्म कंपाउंड में ट्रैक्टरों से डंप तीन मौरंग के ढेर 250 घन मीटर के मिले। दो ट्रक भी मिले। एक ड्राइवर उमेश कुमार पकड़ा गया। जबकि दूसरा भाग गया। दोनों ही ट्रक हमीरपुर के आलोक तिवारी के बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि पाँच आरोपियों के खिलाफ खनिज अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया है। पकड़े गए ट्रको को सीज किया है।
विज्ञापन