फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five hours later the father - son woke Bier

पांच घंटे के अंदर पिता-पुत्र की अर्थी उठी

Tue, 31 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 31 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five hours later the father - son woke Bier

बीमार पुत्र के ठीक न होने का गम पिता बर्दाश्त नहीं कर सका और उसकी मौत हो

विज्ञापन
गई। वहीं पिता की मौत के पांच घंटे बाद पुत्र ने भी सदमे से दम तोड़ दिया। इस दु:खद घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया।

थानाक्षेत्र के चिल्ली गांव के किसान बलवीर सिंह राजपूत ने बताया कि एक माह पहले कृष्णदत्त के पुत्र मनोज (40) को दामूपुरवा गांव के पास टैक्सी से गिरने पर दिमाग में गंभीर चोटें लगी थी। इसका इलाज होने के बाद भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं आ रहा था। जिससे उसका पिता दु:खी रहता था।

रविवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर पुत्र को परिजन कानपुर ले गए थे। कानपुर से लौटने के पहले ही पिता ने दम तोड़ दिया। दाह संस्कार कर परिजन घर लौटे तभी पुत्र घर आ गया। पिता की मौत की खबर सुनते ही सदमे से उसकी मौत हो गई। इधर पिता की अर्थी अभी ठंडी भी नहीं हो पाई कि पुत्र की भी अर्थी सज गई।

प्रधान ने बताया कि बीमार पुत्र का परिवार आर्थिक तंगी व बर्बाद फसलों का सदमा भी झेल रहा था। इसलिए परिजनों की आर्थिक सहायता की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed