फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Filed a lawsuit against Moore Dump

मौरंग डंप करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Mar 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Filed a lawsuit against Moore Dump
सुमेरपुर थाने में पकड़ा गया अवैध मौरंग लेकर जाने वाला ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला
ललपुरा पुलिस ने गुरुवार रात टीकापुर से मौरंग लादकर कानपुर जा रहे ट्रक को पकड़कर सीज करने के बाद ट्रक चालक को जेल भेजा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करके बालू ढो रहे लोगों में हड़कंप मचा गया है। इसी तरह कस्बे के देवगांव मार्ग में सीज डंप की बालू को ढोते समय एसडीएम
विज्ञापन


सदर ने पकड़ा है। इस मामले में सर्वेयर ने एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार रात ललपुरा थाने के एसआई मेवालाल मौर्या ने गश्त के दौरान स्वासा मोड़ के पास अवैध खनन करके बालू भरकर ला रहे ट्रक को पकड़ा है। पकड़े

गए ट्रक चालक सूरज सिंह निवासी ननदौली गांव से गुजरी बेतवा नदी से बालू लादकर कानपुर जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को सीज करने के बाद चालक को जेल भेजा है। इसी तरह कस्बे के देवगांव मार्ग में सीज डंप से बालू ढोते समय एसडीएम रामभुवन तिवारी ने पकड़ा है। खनिज सर्वेयर विजय भूषण
विज्ञापन


तिवारी ने थाने में राजेंद्र साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजेंद्र ने बताया कि जिस स्थान पर बालू पड़ी है। उस स्थान पर निर्माण कार्य होना है। इस वजह से बालू को यहां से हटाकर पीछे डाली जा रही थी। तभी एसडीएम सदर ने पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार के विरुद्ध 14 दिन बाद रिपोर्ट
 जरिया थानाक्षेत्र के चंडौत गांव किनारे झबरा के पास 14 दिन पहले बोल्डर पत्थर से लदे पकड़े गए चार ट्रकों के मामले में चार के विरुद्ध अवैध खनन का मामला दर्ज किया है। इन ट्रकाें को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पकड़ा था। मामला खनिज सर्वेयर की ओर से दर्ज कराया गया है। तीन मार्च की देर रात

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगेंद्रर सिंह ने क्षेत्र के चंडौत गांव किनारे झबरा के पास बोल्डर से लदे चार ट्रक पकड़े थे। चालक दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे। अवैध खनन की आशंका में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पकड़े गए चारो ट्रकों को जरिया थानापुलिस के हवाले कर दिया था। 14 दिन बाद शुक्रवार को खनिज सर्वेयर बृजभूषण तिवारी ने राजबहादुर निवासी देवगांव सुमेरपुर, संतराम निवासी लहचूपुर थाना आटा जालौन, रामऔतार निवासी गोघटिया थाना जलालपुर, चंद्रभान निवासी बसौट मुस्करा के विरुद्ध अवैध खनन का मामला दर्ज कराया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष जरिया शिवमूरत सिंह यादव ने दी है।


भागे ट्रक चालकों को दबोचा
थानाक्षेत्र के पतारा के मजरा नैठी में एक माह पूर्व पुलिस ने अवैध मौरंग से लोड दो ट्रकों को पकड़ा था। चालक रात मे भाग निकले थे। पुलिस ने बीते गुरुवार की शाम दोनों चालकों को कुसमरा मोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पतारा के मजरा नैठी में बेतवा नदी सेे अवैध मौरंग खनन कर ट्रैक्टरों से डंप कर ट्रकों

में लोड  की जा रही है। 17 फरवरी को पुलिस ने नैठी की तरफ  से आ रहे दो ट्रकों को देख पुलिस टीम पास पहुंची। लेकिन चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकले थे। बीते गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर एसआई संजय मिश्रा ने हमराही के साथ कुसमरा मोड के पास पुहंचकर दोनों चालकों को गिरफ्तार कर


लिया। एसआई ने बताया कि सजेती निवासी प्रदीप कुमार जिला कानपुर, राहुल पुत्र गिरीश सचान ग्राम सिधौल थाना सजेती कानपुर नगर को गिरफ्तार कर खनिज अधिनियम के तहत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed