फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer's death from Current in hamirpur

करंट से किसान की मौत

Wed, 14 Nov 2018 11:51 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Wed, 14 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death from Current in hamirpur
किसान की मौत पर सीएचसी में गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निजी नलकूप का ट्रांसफार्मर जलने पर उसे स्टार्टर से बंद करने के दौरान किसान करंट की चपेट में आ गया। परिजन ने उसे किसी तरह छुड़ाया और सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


जलालपुर थाने के पुरैनी गांव निवासी किसान हरीशंकर (47) के पास करीब तीस बीघा जमीन है। जिस पर वह खेती करके अपने परिवार का गुजर बसर करता था। किसान के तीन पुत्र कामेंद्र, कपिल और संदेश हैं। कामेंद्र ने बताया मंगलवार रात करीब नौ बजे वह अपने पिता, मां किरन और भाइयों के साथ ट्यूबवेल से खेत का पलेवा कर रहा था।
विज्ञापन


बताया उसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर से आग निकलने लगी। जब उसके पिता ने ट्रांसफार्मर जलता देखा तो वह ट्यूबवेल बंद करने पहुंचा और जैसे ही स्टार्टर दबाया। उसी दौरान उसमें उतरे करंट की चपेट में आने से झुलस गया। रात में ही परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed