{"_id":"58a48bfa4f1c1b4917d84757","slug":"elderly-fraud-the-paper-notes-thamaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ से धोखाधड़ी, कागज के नोट थमाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ से धोखाधड़ी, कागज के नोट थमाए
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कस्बा स्थित स्टेट बैंक शाखा से निकालकर लाए गए एक अधेड़ व्यक्ति से 24 हजार रुपए की धोखाधड़ी हो गई। कस्बे के अरतरा तिराहा नई बस्ती निवासी मुन्ना पुत्र अब्दुल रहमान ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे वह अपने खाते से 24 हजार रुपये निकालकर जैसे बैंक गेट के पास आया। तभी वहां खड़े
दो युवकों ने उससे कहा कि उसके साथ मरीज है। हमारे पास पंाच-पांच सौ के नोट है, वह इसे ले लें और फुटकर दे दें। जिस पर उसने पैसे ले लिए। जब उसने नोटाें की गड्डी देखी तो उसमें आगे ऊपर नीचे के नोट के अलावा कागज लगे हुए थे। यह देखकर वह परेशान हो गया और उसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के मुताबिक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली।