फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eed preparing Rojedar

ईद की तैयारियों में जुटे रोजेदार

Wed, 15 Jul 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 15 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Eed preparing Rojedar

रमजानुल मुबारक समाप्त होने में अब मात्र तीन दिन बचे

विज्ञापन
हैं। मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला भी समाप्त हो गया है। लोग ईद की तैयारियां में जुट गए हैं। सामाजिक संस्थाएं गरीबों को ईद का सामान मुहैया करा रही हैं।

ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में गरीबों को ईद के सामानों की किट दी गई। किट में सेवइयां, मेवा मसाला, तेल, चावल, आटा, बेसन और नगद धनराशि दी। साथ ही अन्य संस्थाएं भी गुप्त रूप से गरीबों की सहायता कर रही है। रमजान की तरावीह कस्बे की करीब 40 मस्जिदों में पढ़ाई गई।

तरावीह पढ़ाने वाले हाफिजों को लोगों ने नजराना भी अच्छा खासा दिया। कुछ हाफिजों ने यह नजराना उन्हीं मस्जिदों को सौंप दिया। इसके अलावा रोजा इफ्तार का क्रम जारी हैं। पहले बसपा के संजय दीक्षित ने रोजा इफ्तार के नाम पर लंगर किया।

इसमें महिलाएं और बच्चे सभी शामिल रहे। उन्होंने यतीम खाने को 50 हजार रुपये का जनरेटर मुहैया कराया। समिति अध्यक्ष अलीमुद्दीन व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने रोजा इफ्तार के नाम पर लंगर का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed