फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Driver's death by drowning under the tractor

ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत

Sat, 27 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 27 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Driver's death by drowning under the tractor
ममना में घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : amarujala

विज्ञापन
थाना जलालपुर के ममना गांव के निकट शुक्रवार रात बिजली पोल खाली कर लौट रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली खड्ड में जाकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर दबकर मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को जेसीबी से बाहर निकाला और पीएम को लिए भेजा है।


बिवांर गांव निवासी रमेश का ट्रैक्टर थाना कु रारा के ककरऊ गांव निवासी रज्जन (40) पुत्र धनीराम चलाता था। वह ट्रैक्टर से पावर कारपोरेशन के स्टोर का सामान ढोता था। पिछले शुक्रवार को हमीरपुर स्थित स्टोर से बिजली पोल लादकर रज्जन सरीला गया था। वहां से खंभे उतारने के बाद वह अकेले रात करीब 11:30 बजे लौट रहा था। ममना के निकट पावर सब स्टेशन के पास तेज गति ट्रैक्टर खड्ड में पलट गया। इसमें रज्जन की दबकर मौत हो गई। वहीं से गुजर रहे बाइक सवार ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी। थाना जलालपुर पुलिस ने जेसीबी बुलाकर चालक को बाहर निकाला। मृतक के छोटे भाई अशोक ने बताया कि वह भूमिहीन है।
विज्ञापन



भाई  ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। कहा कि उसके चार बेटियां और एक डेढ साल क ा बेटा है। अशोक ने दी तहरीर में बताया कि बिवांर निवासी रमेश का ट्रैक्टर भाई चलाता था। रात में सरीला के खंभे डालकर लौटते समय घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed