फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Despite the ban being drilled pond

रोक के बावजूद खोदे जा रहे तालाब

Fri, 20 Jan 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban being drilled pond
सुमेरपुर के बांक गांव के बड़े तालाब में खुदाई करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत विकासखंड क्षेत्र में लघु सिंचाई विभाग ने 22 तालाबों की खुदाई कराई जा रही है। लेकिन, तालाब खुदाई में गड़बड़झाला होने के आरोपों पर जिलाधिकारी ने टीम गठित कर जांच कराई और खुदाई रोक लगा दी। इसके बावजूद ठेकेदार तालाबों की खुदाई में जुटे हैं।
विज्ञापन


भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित हैं। जिसमें तालाब खुदाई, चेकडैम निर्माण आदि शामिल हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत लघु सिंचाई विभाग ने विकासखंड क्षेत्र के 22 तालाबों की खुदाई के लिए करीब छह करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। खुदाई में हो रही गड़बड़ी की
विज्ञापन


शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तालाबों की खुदाई के लिए तीन टीमें गठित कर विस्तृत आख्या मांगी। मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में टीमों ने निरीक्षण किया। जिस पर जिलाधिकारी ने तालाबों की खुदाई पर रोक लगा दी। लेकिन लघु सिंचाई के ठेकेदार जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर
विज्ञापन
विज्ञापन


रहे हैं। ग्राम पंचायत बांक के बड़ा तालाब में जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है। जबकि यह तालाब पूर्व में मनरेगा योजना सहित कई योजनाओं में पिछले दस वर्षों में कई बार खोदा जा चुका है। डीसी मनरेगा महेंद्र देव ने बताया कि ब्लाक का कोई भी तालाब खुदाई लायक नहीं है। सिर्फ पौथिया का


तालाब खोदने की जरूरत है। सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने बताया कि किसी भी तालाब के खुदाई का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। वह मौके पर पहुंचकर तालाब खुदाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट देंगे। कहा कि छानी गांव में भी तालाब खुदाई के लिए पंपिंग सेट से पानी खाली करने की शिकायत पर बीते 19 जनवरी को रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed