फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death of a young man by a dump collision in hamirpur

डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 15 Nov 2018 11:58 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Thu, 15 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man by a dump collision in hamirpur
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हार्निया का आपरेशन कराकर कानपुर से मौदहा लौटते समय बुधवार रात अलियापुर टोल प्लाजा के पास डंपर ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक व उसके समीप खड़े दो अन्य लोग भी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घायलों में एक का कानपुर व दूसरे का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन


मौदहा कस्बा के पूर्वी तरौस निवासी समीर अहमद (27) पुत्र रसीद अहमद उर्फ बच्चू ने कानपुर में हार्निया का आपरेशन कराया था। बुधवार रात वह अपनी सास चुन्नी, दोस्त फहीम अहमद (35) व चालक राज मोहम्मद के साथ कार से वापस घर जा रहा था। तभी हाईवे पर सजेती थानाक्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा के पास समीर को लघुशंका लगी।
विज्ञापन


इस पर उसके दोस्त फहीम व चालक ने उसे कार से नीचे उतारा। मरीज सड़क किनारे खड़ा था, तभी कानपुर की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को राहगीरों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मरीज समीर की मौत हो गई। चिकित्सकों ने फहीम को कानपुर रेफर कर दिया। समीर दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र उवैश अहमद (6) व 14 माह का सैफल है। वह बिजली मकैनिक था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed