फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crooks took 50 goats loader loads

50 बकरियां लोडर पर लाद ले गए बदमाश

Tue, 14 Jul 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 14 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन

ग्राम टेढ़ा के पास स्थित एक डेरा में रविवार की रात

विज्ञापन
आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियाराें से लैस होकर हमला बोल दिया। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद आधा सैकड़ा बकरियां लोडर में लादकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर घायलों को उपचार के लिए भेजा है।

ग्राम टेढ़ा के खंगार जाति के लोग गांव से दो किमी दूर बंादा मार्ग पर खेतों में अपना डेरा बनाकर निवास कर रहे हैं। रविवार की रात गांव सिकहुला के करीब आधा दर्जन लोग लोडर में सवार होकर आए और डेरा में धावा बोलकर एक महिला सहित तीन लोगों को लाठी डंडों व चाकू से हमला करके लहूलुहान कर दिया।

जिसमें डेरा निवासी सरजू, उसकी पत्नी सुखरानी व लाखन पुत्र कमतू सेंगर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर डेरा में मौजूद 32 बकरी, 8 बकरा व 10 बकरियों के बच्चे लोडर में लादकर ले गए।

घायल महिला सुखरानी ने थाना सुमेरपुर जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों घायलाें को परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा। सूचना पर सिकहुला गांव में कई स्थानों पर दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed