फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bus driver who drove while intoxicated sent to jail

Haridwar News: नशे में बस चलाने वाले ड्राइवर को भेजा गया जेल, सात बसें की सीज

Tue, 27 Oct 2026 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bus driver who drove while intoxicated sent to jail
फोटो
विज्ञापन

- यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

- 298 दोपहिया और चौपहिया वाहनों के किए गए चालान

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने मंगलवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे में स्कूल बस चलाने वाले चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर सात बसों को सीज किया गया और दोपहिया व चौपहिया वाहनों के 298 चालान किए गए।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर मॉडिफाइड बसों और बिना वैध दस्तावेज के संचालित वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान एक स्कूल बस का चालक नशे की हालत में वाहन चलाता मिला। पुलिस ने तत्काल बस रुकवाकर उसमें सवार बच्चों को सुरक्षित दूसरी स्कूल बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी यातायात निशा यादव ने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोपहिया और चौपहिया वाहनों के कुल 298 चालान किए गए, जबकि सात बसों को सीज किया गया। स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। स्कूली वाहनों के संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। संयुक्त अभियान में सीओ यातायात बिपेंद्र कुमार, एआरटीओ निखिल शर्मा और नेहा झा, यातायात निरीक्षक संदीप सिंह नेगी, एसआई मोहित कुमार, मुकेश कुमार, परिवहन विभाग के उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed