फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Counting of Government Achievements

प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Wed, 18 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 18 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Counting of Government Achievements

सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सरकार की

विज्ञापन
उपलब्धियां गिनाई गईं। सरीला कस्बे में सम्मेलन में मुख्य अतिथि व पूर्व एमएलसी युवराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। गोहांड कस्बे में भी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

सरीला विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो चुनावी वादे किए थे, वह पूरे कर दिए हैं।

पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि समाजवादी पेंशन, सूखा राहत, कन्या विद्याधन, लैपटॉप जैसी तमाम योजनाएं चलाईं। जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, महिला जिलाध्यक्ष नीलम यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव ने भी संबोधित किया।

राजा भैया, महेंद्र राजपूत, चरन सिंह, शंकर दादा, कल्याण सिंह, लाखन सिंह, रामस्वरूप, शुभकरन सिंह परिहार भी मौजूद रहे। संचालन रविंद्र राजपूत तथा अध्यक्षता नंदलाल राजपूत ने की।

गोहांड प्रतिनिधि के अनुसार सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समरजीत सिंह नेे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। पुष्पेंद्र सिंह यादव ममना ने कहा कि पार्टी के लोगों की समस्याओं का निराकरण व महत्व न देने वालों की शिकायत की जाएगी। जयपाल यादव, ब्लाक प्रमुख चंद्रपाल ने भी विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर लखनलाल लोधी, रामकिशन प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष डालचंद्र, राजेश राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, आशाराम भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed