फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bullion couple hostage looted

सराफा दंपति को बंधक बनाकर की लूटपाट

Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bullion couple hostage looted
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

कुरारा थानाक्षेत्र के शिवनी गांव में बीती रात घर में सो रहे सराफा दंपति को नकाबपोश बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया। घर के पिछवाड़े से चढ़े बदमाशों ने गृहस्वामी के जागने पर उसे व उसकी पत्नी को तमंचा दिखाकर बंधक बना लिया और फिर जेवरात व नगदी लूट ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


अभी कुछ साल पहले सड़क किनारे जमीन खरीदकर शिवनी गांव में राठ कस्बे के मूल निवासी हरीराम सोनी ने मकान बनाया है। इसी मकान में वह ज्वैलर्स की दुकान किए है। बीती रात वह खाना खाने के बाद पत्नी के साथ सो गए। इसी बीच रात करीब एक बजे पांच नकाबपोश बदमाश मकान के पीछे से घर में घुस आए।
विज्ञापन


खटपट की आवाज होने पर हरीराम व उसकी पत्नी की नींद खुल गई तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखी डेढ़ किलो चांदी, 40 ग्राम सोने के जेवरात और 25 हजार रुपये नकदी लूटकर ले गए। घटना की सूचना ग्रामीणों को सुबह हुई। ग्रामीणों ने बंधे पड़े दंपति को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित हरीराम सोनी ने थाने में बदमाशों के  खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि एसआई को भेजकर मामले की जांच कराई गई है। मकान के आसपास रहने वाले पड़ोसियों से वारदात की जानकारी ली गई। लेकिन कोई भी व्यक्ति घटना के संबंध में कुछ नहीं बता सका। फिर भी वह मामले की जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed