{"_id":"977e04fe69d8a29ca173661612d2bda8","slug":"brother-s-death-in-a-road-accident-sister-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के मिहुंना से कसबे के एक महाविद्यालय में परीक्षा देने आ रहे
विज्ञापन
बाइक सवार भाई बहन को एक ट्रक ने पचखुरा गांव के निकट टक्कर मार दी। हादसे
में भाई की मौत हो गई। जबकि बहन को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया
है। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने
सुमेरपुर सिसोलर मार्ग पर जाम लगा दिया। अपर जिलाधिकारी व एएसपी ने
ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं सीओ सदर ने दोषी पुलिस
कर्मियों को निलंबित किए जाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत
हुआ।
मिहुंना निवासी शुभम (19) पुत्र आशाराम अपनी बहन नेहा (21) को परीक्षा दिलाने के लिए कसबे के श्रीस्वामी नागाजी बालिका डिग्री कालेज सुबह बाइक से आ रहा था। तभी करीब 6:30 बजे पचखुरा गांव के निकट सुमेरपुर से भुलसी खदान के लिए जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे शुभम की मौके पर मौत हो गई। जबकि नेहा को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया। जहां हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
उधर घटना के बाद ट्रक चालक मनोज निवासी मऊ थाना सजेती व खलासी दिनेश निवासी मेरापुर, हमीरपुर ने भागने का प्रयास किया। लेकिन खेताें में काम कर रहे किसानों ने उन्हें दबोच लिया। जब हादसे की जानकारी मिहुंना गांव पहुंची तो ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने चालक व खलासी के हाथ पैर बांधकर पिटाई की।
उधर सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे की देरी से पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जब पुलिस ने चालक व खलासी को हिरासत में लेना चाहा तो ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर बीएन राय व एसडीएम सदर रामसुरेश वर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
न मानने पर अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन घायल नेहा के इलाज के लिए मुआवजा दिलाने की मांग शुरू कर दी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयनारायण सिंह यादव व ग्राम प्रधान नाथूराम यादव भी परिजनाें को समझाने बुझाने में लगे रहे।
इलाज का आश्वासन मिलने पर करीब 8 घ्ंाटे बाद ग्रामीणों ने शव को मौके से उठाने दिया। इसी बीच अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति भी घटना स्थल पर पहुंचे और खदान संचालकों से इलाज के लिए रुपये दिलाए जाने का आश्वासन दिया। आठ घंटे तक चले जाम के चलते पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी होती रही।
उधर ग्रामीणों ने थाना पुलिस के देर से आने पर कार्रवाई किए जाने की मांग पर सीओ सदर बीएन राय ने घोषणा की कि पुलिस अधीक्षक ने दोषी कर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने चालक व खलासी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।