फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BKU protesting on the issue of the shabby lines

भाकियू ने जर्जर लाइनों के मुद्दे पर नारेबाजी की

Wed, 02 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 02 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
BKU protesting on the issue of the shabby lines

जिलाधिकारी संध्या तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित

विज्ञापन
जिला स्तरीय  तहसील दिवस में जर्जर हाईटेंशन लाइनों का मुद्दा छाया रहा। भाकियू ने बौखर में हाइटेंशन की चपेट में आकर मरी किशोरी के  परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर 198 शिकायतों में 20 का मौके पर निस्तारण हुआ।

मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में ममना गांव के बालेंद्र, रघुराज समेत आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने डीएम को बताया कि अब तक उन्हें आपदा राहत का चेक नहीं मिला।

भाकियू के अतुल तिवारी के नेतृत्व में चार दर्जन से अधिक किसानों ने विद्युत विभाग विरोधी नारे लगा क्षेत्र की जर्जर हाइटेंशन लाइनों को बदलने की मांग की।

सोमवार को बौखर गांव में एचटी लाइन की चपेट में आकर मरी किशोरी के परिजनों ने मुआवजा दिलाने की मांग की। डीएम ने अधिशाषी अभियंता को समस्या निराकरण के निर्देश दिए।

पवई गांव के पूरन, ध्रूराम,  अरुण ने नए राशन कार्डो में गडबडी होने की शिकायत की। छिबौली गांव की मानकुंवर ने राठ के ममना पावरस्टेशन की 33 केवीए लाइन की मजदूरी दिलाने की मांग की।

कस्बे के महेश गोसाई व नाथूराम अहिरवार ने बताया कि जीआईसी, समर सिंह शिशु मंदिर समेत आबादी के दो दर्जन से अधिक मकानों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन निकली है। इन्हें हटवाया जाए।

इस दौरान एसपी वीके सिंह, सीडीओ अवधेशबहादुर  सिंह, एसडीएम रामयश गौतम, सीओ राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed