{"_id":"5cf01f12bdec2207186a6bac","slug":"bike-rider-killed-fellow-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Thu, 30 May 2019 11:51 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
Updated Thu, 30 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललपुरा थानाक्षेत्र के छानी रुरीपारा मार्ग पर बुधवार रात ट्रैक्टर के आगे से बाइक निकालते समय दो युवक उसकी चपेट में आ गए। बेकाबू ट्रैक्टर युवकों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में बिना हेलमेट लगाए एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर यूपी 100 ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रुरीपारा गांव निवासी नागेंद्र सिंह (25) पुत्र शिवकांत गांव निवासी अपने साथी वैभव सिंह (22) के साथ बाइक से महोबा जनपद के रेवई गांव शादी समारोह में बहन के यहां पहनावन (चीकट) देने गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से बुधवार रात करीब 10 बजे गांव वापस आ रहे थे। तभी रूरीपारा छानी मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली बजेहटा की ओर जा रही थी। काफी दूर तक बाइक सवार पीछे से साइड देने के लिए हार्न लगाते रहे, लेकिन तेज आवाज के चलते चालक को सुनाई नहीं दिया।
जिस पर नागेंद्र ने बाइक को किसी तरह जैसे ही आगे निकाली। तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर नागेंद्र सिंह को कुचलता हुआ निकल गया। राहगीरों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नागेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल वैभव सिंह को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया है। मृतक के भाई जयपाल ने बताया कि बजेहटा निवासी ट्रैक्टर चालक अनिल सिंह ने जानबूझकर उसके भाई की हत्या की है। उसने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ ललपुरा थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
दो बाइकें भिड़ी, एक घायल
मौदहा। बुधवार रात 10 बजे कबरई की ओर से टीहर जा रहा बाइक सवार युवक सामने से आ रही बाइक से टकरा कर गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। युवक के हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेजा गया है। बिवांर थानाक्षेत्र के टीहर गांव निवासी वीर सिंह (25) पुत्र टीटू बुधवार को किसी काम से कबरई की ओर गया था। रात में कबरई कुनहेटा मार्ग से वापस अपने घर की ओर आ रहा था। तभी कुनहेटा और ग्योड़ी के बीच सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। भिड़ंत से वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।