{"_id":"5929c24f4f1c1b267b535e58","slug":"bike-rider-crushes-truck-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 27 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बेतवा पुल में घटना स्थल में मौजूद पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय से बाजार कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार को बेतवा पुल पर ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (32) पुत्र लक्ष्मीनारायण शनिवार को मुख्यालय बाजार करने आया था। वह सामान खरीदकर दोपहर करीब दो बजे बाइक से घर लौट रहा था। बेतवा पुल के ऊपर कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया और ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। पीछे से दूसरी बाइक से मृतक का चचेरा भाई शिव बालक पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी। कुछेछा चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मृतक के परिवार के ज्ञानसिंह ने बताया कि युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। बताया कि अब परिवार की जिम्मेदारी का बोझ युवक के पिता पर आ गया है।