फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BDO miffed at the slow progress of work

कार्य की धीमी प्रगति पर बीडीओ खफा

Thu, 28 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 28 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान को लेकर विकास खंड

विज्ञापन
कार्यालय में बीडीओ ने बैठक की। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल संरक्षण के लिए वे ग्राम पंचायतों के तालाबों और नालों की सफाई और खुदाई का कार्य तत्काल शुरू कराए। अभी तक मात्र 12 तालाबों की खुदाई शुरू होने पर नाराजगी भी जताई।

बीडीओ रामेश्वर विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायत सचिवों, तकनीकी अधिकारियों सहित संबंधित कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान की समीक्षा की। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूचियों के व्यापक पुनरीक्षण कार्य की भी जानकारी दी।

बीडीओ ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र में तकरीबन 206 छोटे-बड़े तालाब हैं। इनकी सूची तैयार कराने के साथ ही इसके लिए गठित समिति के माध्यम से इन पर हुए अतिक्रमण हटाने, सफाई कराने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक 58 तालाबों की सूची ही आ सकी है, जबकि स्पष्ट निर्देश थे कि एक हेक्टेयर तक के तालाबों की तत्काल मनरेगा के तहत खुदाई शुरू कर दें।

अधिक रकबे वाले तालाबों का स्टीमेट तत्काल बनाने के साथ ही इसे स्वीकृति के लिए भेजें। अभी तक इस दिशा में संतोषजनक कार्य न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिला मुख्यालय में पंचायत निर्वाचन के संबंध में होने वाले मतदाता सूची के प्रशिक्षण की कार्यशाला की जानकारी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed