फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Attempting to rape a 10-year jail term

दुष्कर्म के प्रयास में 10 साल की कैद

Wed, 14 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attempting to rape a 10-year jail term
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

विज्ञापन
करीब दो वर्ष पहले नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के एक मामले की सुनवाई मंगलवार को पूरी हुई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती दीपा जैन ने अभियुक्त को दोषी पाए जाने पर उसे 10 वर्ष क कैद व 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता देव सिंह यादव ने बताया राठ कोतवाली के एक गांव में 19 दिसंबर 2014 की दोपहर करीब तीन बजे आठ वर्षीय बालिका अपने घर के  बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी दस्सू पुत्र अमरजू आया और बालिका को बहलाकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बालिका किसी प्रकार घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। बालिका के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश श्रीमती दीपा जैन ने आरोपी को 10 वर्ष की कैद व 25 हजार रुपया जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की आधी धनराशि पीड़िता को दिए जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed