फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   After 48 hours of booking, will take into account subsidies

बुकिंग के 48 घंटे बाद खाते में आएगी सब्सिडी

Sun, 04 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
After 48 hours of booking, will take into account subsidies

हमीरपुर जिले में डीबीटीएल योजना लागू हो गई है, सब्सिडी की धनराशि बुकिंग कराते ही सीधे गैस उपभोक्ताओं के बैंक खाते में पहुंचने लगी है। खाते में रकम के ट्रांसफर होते ही एसएमएस से जानकारी भी दी जा रही है।

विज्ञापन


डीबीटीएल योजना का लाभ पाने के लिए लोगों को अपने खातों का ब्यौरा व आधार कार्ड संख्या को बैंकों व गैस एजेंसी में देना था। जिसके लिए 31 दिसंबर तक बैंकों व गैस एजेंसी में भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन


जिले में कुल 65,103 गैस उपभोक्ता है। जिसमें अब तक करीब 38,299 गैस उपभोक्ताओं ने अपने खाते को लिंक अप करा लिया है। वहीं पहले से बुकिंग करा चुके लोगों के लिंक अप होने के बाद उनकी बुकिंग नए सिस्टम से अपडेट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी डीएसओ ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि पुरानी बुकिंग अपडेट होते ही 244.75 इंप्रेस राशि और 323.25 रुपये एडवांस सब्सिडी के कुल 568 रुपये भी सीटीसी (कैश ट्रांसफर कंप्लेंट कस्टमर) के लिंकअप बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इंडेन कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह रकम अगले 48 घंटे में उपभोक्ता के लिंक अप खाते में पहुंच जाएगी। सिलेंडर की डिलीवरी के समय जिले के उपभोक्ताओं को 756.50 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 19604, इंडियन ऑयल के 16265, भारत पेट्रोलियम के 29234 उपभोक्ता है।

कुल 65103 उपभोक्ता है, जिसमें 58.61 प्रतिशत यानी 38299 उभोक्ताओं के खाते डीबीटीएल स्कील में लिंकअप हो चुके है। बताया कि पहले से बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं की पुरानी बुकिंग अपडेट होकर नए सिस्टम में कंपनियों की ओर से परिवर्तित करने के साथ ही खाते में जमानत धनराशि के 568 रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


खाते में जमानत धनराशि पहुंचते ही उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस से इसकी सूचना भेजी जा रही है। प्रभारी डीएसओ ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि डीबीटीएल से लिंकअप हो चुके उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने पर 568 रुपये मिल जाएंगे। सिलेंडर आपूर्ति के समय 756.50 रुपये उपभोक्ता को अदा करने होंगे।

आपूर्ति के 48 घंटे के अंदर सब्सिडी राशि खाते में पहुंच जाएगी। किसी भी तरह की दिक्कत आने पर लोग संबंधित गैस एजेंसी में शिकायत कर सकते है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed