फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A curse polyethylene , used sin

पॉलीथीन एक अभिशाप, इसका प्रयोग पाप

Fri, 09 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
A curse polyethylene , used sin

श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज की एनएसएस इकाई प्रथम द्वारा सूरजपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता, साक्षरता, एड्स, नशामुक्ति, दहेज प्रथा व पर्यावरण पर जागरूकता रैली निकाली गई।छात्र हाथों में तख्तियां लिए थे कि बहू बेटियां बाहर न जाएं, घर में शौचालय बनवाएं। पॉलीथीन एक अभिशाप है, इसका प्रयोग पाप है आदि नारे लगा जागरूक कर रहे थे।

विज्ञापन


एमएसएस छात्रों ने हनुमान मंदिर व शेरावाली मंा मंदिर परिसर में श्रमदान किया। टोली नायकों ने गांव की महिलाओं से समस्याएं जानीं। महिलाओं ने बताया कि हैंडपंप एक वर्ष से खराब है। समाजवादी पेंशन की राशि खाते में नहीं भेजी जा रही है।
विज्ञापन


शिविर के दूसरे सत्र में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर जिला अस्पताल के डा.विकास यादव ने कहा कि कोई भी नशा हो वह समाज के लिए अभिशाप है। इस प्रवृत्ति से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी गजोधर प्रसाद यादव ने एनएसएस के छात्रों का व्यक्तित्व में सहभागिता, सेवाभाव, स्वावलंबन जैसे गुणों को समाहित करने की बात कही। कलौलीजार स्थित बाबा ध्यानीदास महाविद्यालय परिसर में कालेज के एनएसएस द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर संपन्न हुआ। प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा ने अध्यक्षता की।


प्रवक्ता अखिलेश कुमार ने मौसम व जलवायु के परिवर्तन के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। संचालन कार्यक्रम अधिकारी उमाकांत प्रजापति ने किया। इस दौरान प्राचार्य प्रिया पांडेय, इमामुद्दीन, पीडी दीक्षित, विनय द्विवेदी, बृजराज यादव, शिखा पांडेय, रागिनी तिवारी, श्रेष्ठी पालीवाल व ब्रह्मस्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed