{"_id":"59d3d26a4f1c1bb8538b59c0","slug":"91507054186-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा में पशुशाला जली, डेढ़ लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोटा में पशुशाला जली, डेढ़ लाख का नुकसान
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के तहत वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह एक पशुशाला जलकर राख हो गई। बलवीर सिंह पुत्र शमशेर सिंह और उसकी पत्नी जब सुबह चार बजे उठे तो उन्होंने पशुशाला से आग की लपटें निकलती हुईं देखीं। आग को देखकर पड़ोसी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
लोगों ने दमकल विभाग को फोन पर सूचित किया। विभाग की गाड़ी आई, लेकिन सड़क तंग होने के कारण पशुशाला तक नहीं पहुंच पाई। गाड़ी न पहुंचने के कारण कर्मचारी बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए। कुछ समय बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। पशुशाला के अंदर कोई भी पशु नहीं था। सभी पशु रात के समय बाहर बांधे हुए थे। पशुशाला के जलने से घास व इमारती लकड़ी जल गई। इस कारण परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हलका पटवारी तरूण सेठी ने मौका पर पहुंच नुकसान का जायजा लिया। नगर पंचायत की अध्यक्ष सर्वजीत कौर का कहना है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।