फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बाईपास पर पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज ज

बाईपास पर पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज ज

Tue, 22 Aug 2017 10:40 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बाईपास पर पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत मट्टनसिद्ध से पक्काभरो बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल स्कूटी सवार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक का सुराग लगाने के लिए मंगलवार को बाईपास के किनारे भवनों में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। वहीं, घटनास्थल का भी जायजा लिया, लेकिन अब तक पुलिस को अज्ञात वाहन चालक का सुराग नहीं लग पाया है।

सोमवार दोपहर बाद स्कूटी चालक गोबिंद दोसड़का से पक्का भरो की तरफ जा रहा था। जैसे ही गोबिंद बारल के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में गोबिंद को लोग क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के लिए गोबिंद को टांडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को बाईपास पहुंचकर भवनों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। घटनास्थल का जायजा लेकर लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को सुराग लगा है कि स्कूटी को टक्कर मारने वाला वाहन ट्राला था। टक्कर मारने के बाद ट्राला चालक दोसड़का की तरफ फरार हुआ है। उधर, एसपी रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed