फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत

कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत

Fri, 16 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग नादौन-ज्वालामुखी पर स्थित अधे दी हट्टियां में बाइक और कार की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार को ज्वालामुखी में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। अनिल पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी फतेहपुर और साहिल पुत्र तिलक राज निवासी बसारल नादौन शुक्रवार को बाइक पर नादौन से ज्वालामुखी की तरफ जा रहे थे। दोपहर बाद दोनों अधे दी हट्टियां के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक सवार साहिल को गंभीर घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार को ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद साहिल को टांडा रैफर कर दिया गया। हादसे में बाइक और कार दोनों के परखचे उड़ गए। बाइक की टक्कर के बाद कार की दिशा भी बदल गई है। ज्वालामुखी पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed