फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ज्वैलरी की दुकान से लाखों के गहने व नगदी पार

ज्वैलरी की दुकान से लाखों के गहने व नगदी पार

Sun, 22 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलरी की दुकान से लाखों के गहने व नगदी पार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिवांर।
दिवाली की रात कस्बा के बस स्टैंड स्थित एक ज्वैलरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।


कस्बा निवासी शिवशंकर सोनी उर्फ बड़े पुत्र छोटेलाल की बस स्टैंड में सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। दिवाली की रात दुकानदार अपने दुकान को बंदकर घर चला गया। सुबह रोज की तरह लगभग सात बजे जब वह अपनी दुकान खोलने आया तो उसे दुकान की शटर का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर घुसने पर उसे सारा सामान बिखरा मिला और तिजोरी का भी ताला टूटा मिला। पीड़ित दुकानदार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी दुकान से 30 हजार नगद व लगभग डेढ़ लाख के जेवर चोरी हुए हैं। थानध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और चोरों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर दी गई है। कहा कि मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ज्वैलरी की दुकान से लाखों के गहने और नगदी पार
-दिवाली की रात चोरों ने ताला तोड़कर आभूषण चोरी किए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed