{"_id":"5c0fefacbdec224143674be0","slug":"71544548268-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में महिला को भतीजों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में महिला को भतीजों ने पीटा
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। मायके में रह रही महिला को जमीनी विवाद में भतीजों ने लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। महिला ने चारों भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छानी निवासी जमीला पत्नी अहमद अली ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल कानपुर नगर के थाना सजेती के ग्राम सिरसा में है। बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने से वह मायके में रहने लगी। पिता वाहिद खां ने उसे दो एकड़ जमीन दी है। वह 12 साल से मजदूरी कर भरण पोषण कर रही है। जमीन को लेकर भाई हसन खां, हुसैनी, नवाबी खां आए दिन झगड़ा व मारपीट कर गांव छोड़ने की धमकी देते हैं। सोमवार को भतीजे छोटे, मुवीन, सफीक, अनीस ने मिलकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण सीएचसी मुस्करा में कराया है।
जमीनी विवाद में महिला को भतीजों ने पीटा
जमीनी विवाद में महिला को भतीजों ने पीटा