फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   लोडर में डंपर ने मारी टक्कर, लोडर चालक की मौत

लोडर में डंपर ने मारी टक्कर, लोडर चालक की मौत

Sat, 04 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
लोडर में डंपर ने मारी टक्कर, लोडर चालक की मौत
हमीरपुर। नेशनल हाईवे में आनूपुर मोड़ के पास एक डंपर ने लोडर वाहन में टक्कर मार दी। जिससे लोडर के चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सजेती थाना पुलिस ने एंबुलेंस 108 से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जनपद के मैनपुरी के ख्वाजापुर भेजपुर निवासी अभय कुमार शाक्य (32) अपने खलासी के साथ लोडर लेकर मुख्यालय की ओर आ रहा था। तभी दोपहर करीब तीन बजे नेशनल हाईवे में सजेती थानाक्षेत्र के आनूपुर मोड़ के पास कानपुर की ओर जा रहे एक डंपर ने लोडर में टक्कर मार दी। जिससे लोडर सवार चालक और खलासी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसआई हेमेंद्र कुमार ने 108 एंबुलेंस को फोन पर घटना की सूचना दी। एंबुलेंस 108 के ईएमटी ओमप्रकाश ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक अभय कुमार शाक्य की मौत हो गई। एसआई हेमेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए हुई है। कहा कि खलासी अभी बेहोशी हालत में है। इससे उसका पता नहीं चल सका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


लोडर और डंपर में भिड़ंत, एक चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed