{"_id":"5b6736414f1c1bf6548b6e7b","slug":"61533490753-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत अध्यक्ष पर फायरिंग का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पंचायत अध्यक्ष पर फायरिंग का आरोप
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। गोहांड कस्बे के कैलाश पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर गालीगलौज व हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस के टरकाने पर उसने जिलाधिकारी व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कैलाश पटेलनगर निवासी शिववीर सिंह अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी व एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत अपने साथी हरभजन, प्रवेश राजपूत, कीरत राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, नरेंद्र राजपूत व चार अन्य के साथ असलहे लेकर उसके घर आ धमके और घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
उसकी पत्नी उर्मिला, बेटी कांती, भांजी सुमन, बहू काजल बचाने आई तो उन्हें भी मारापीटा। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। जाते समय परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
बहू का मंगलसूत्र व पत्नी की सोने की चेन छीन ले गए। परिजनों ने तुरंत यूपी 100 को सूचना दी। उसने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने टरका दिया। उसने डीएम व एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डीएम व एसपी से लगाई सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो