फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   54 million in the scam secretary suspended

54 लाख के घोटाले में सचिव निलंबित

Fri, 06 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 06 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
54 million in the scam secretary suspended

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जांच में 54 लाख रुपये के घोटाले

विज्ञापन
में दोषी पाए गए जलाला गांव के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए सचिव के पास सात अन्य ग्राम पंचायतों का प्रभार था। जिन्हें उनसे छीनकर अन्य सचिवों को चार्ज सौंपा गया है।

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत जलाला के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के कार्यों में घोटाले का आरोप लगाकर माननीय उच्च न्यायालय में एक रिट दाखिल की थी। न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी ने तीन अधिकारियों की टीम बनाकर इस ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की विस्तृत जांच कराई थी।

जांच में टीम ने करीब 54 लाख रुपये की गड़बड़ी मनरेगा सहित अन्य योजना के कार्यो में पाई थी। जिसकी रिपोर्ट पिछले माह जिलाधिकारी को जांच टीम ने सौंपी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान सुमन सिंह एवं ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार वर्मा के खिलाफ विकास विभाग को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

जिला विकास अधिकारी ने डीएम के आदेश पर सचिव को निलंबित कर दिया। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत के संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई। खंड विकास अधिकारी श्रवण कुमार तोमर ने बताया कि सचिव विनोद कुमार वर्मा के गायब हो जाने के चलते आदेश अभी तक रिसीव नही ंकराया गया है। सचिव के अधीन रहे ग्राम पंचायतों को ब्लाक कार्यालय में तैनात सचिवों को चार्ज सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed