फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   कार-बाइक की टक्कर से भड़की आग, चालक घायल

कार-बाइक की टक्कर से भड़की आग, चालक घायल

Tue, 27 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कार-बाइक की टक्कर से भड़की आग, चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत हथली खड्ड के समीप शिमला-हमीरपुर मार्ग पर एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल ने तुरंत आग पकड़ ली। इसके चलते मोटरसाइकिल धू-धू कर मौके पर ही चल कर राख हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया। हालांकि बाइक चालक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सोमवार सुबह सात बजे सालिग राम गेस्ट हाउस के समीप इस हादसे के बाद कुछ देर तक ट्रैफिक जाम हो गया। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक मौके पर जमा हो गए। घायल बाइक सवार की पहचान हमीरपुर निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं कार चालक की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कार और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है। एसएचओ हमीरपुर कुलदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल बाइक चालक को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed