{"_id":"5b269c784f1c1bf26e8b88c0","slug":"41529257080-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर के अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोर के अपहरण की आशंका
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्योरा। सुमेरपुर के पत्योरा से एक किशोर तीन माह से लापता है। उसकी तलाश में पिता दर-दर भटक रहा है। सुनवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल व पुलिस उप महानिरीक्षक को शिकायत भेजी है।
पत्योरा के रामप्रकाश निषाद ने सीएम पोर्टल पर भेजे पत्र में कहा है कि पांच मार्च की शाम उसके पुत्र महावीर (15) को पड़ोसी पंकज पुत्र राकेश बहलाकर कहीं ले गया।
महावीर 10 हजार रुपये भी ले गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि पुत्र का या तो अपहरण किया गया है या उसे कहीं नजरबंद रखा गया है। 13 मार्च को उन्होंने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पंकज के खिलाफ धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तबसे तीन माह गुजरने को हैं, लेकिन बेटे का कोई सुराग नहीं लग सका है।
वहीं पंकज से जब उसने पूछा तो कहने लगा कि स्टेशन में वह उससे अलग हो गया था। आरोप लगाया कि पंकज उसे जान माल की धमकी दे रहा है। इस मामले में एसआई पत्योरा सुरजीत कुमार ने कहा किशोर की तलाश की जा रही है।
पुलिस की हीलाहवाली पर पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर भेजी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो