फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दुराचार का आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दुराचार का आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Tue, 26 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
दुराचार का आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
हमीरपुर। पुलिस ने दुराचार के आरोप में महिला के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वह हमीरपुर के साथ लगते गांव में अपनी बहन के घर पर बीते कई सालों से रहती थी। इस दौरान उसके जीजा ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वर्तमान में पीड़ित युवती की शादी हो चुकी है। सोमवार दोपहर बाद पीड़ित ने आरोपी जीजा के खिलाफ पुलिस थाना हमीरपुर में दुराचार का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि युवती के आरोप पर आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी व्यक्ति को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed